Jio यूजर्स के लिए अब JioPages में मिलेगी 11 भारतीय भाषाओं में सर्च करने की सुविधा

Reliance Jio ने अपने JioPages यूजर्स को बेहद ही खास तोहफा देते हुए इसमें 3 भारतीय भाषाओं को शामिल किया है। कंपनी ने JioPages में एंड्राइड फोन यूजर्स के लिए 2.0.3 अपडेट जारी किया गया है और इस अपडेट के साथ ही अब ऐप में 11 भाषाओं में कंटेंट सर्च करने की सुविधा मिलेगी। अब यूजर्स कुल 11 भारतीय भाषाओं में अपना पसंदीदा कंटेंट सर्च करने के साथ उसे पढ़ भी सकेंगे।

Advertisement

JioPages के लिए ऐड की गई 3 भाषाओं के बाद अब यूजर्स कुल 11 भाषाओं में कंटेंट सर्च कर सकेंगे। इसमें भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी, तमिल, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा शामिल हैं। वहीं अब इसमें असमिया, ओडिया और पंजाबी भाषा को भी शामिल किया गया है। इस ऐप में यूजर्स को न्यूज से लेकर कई अन्य टाॅपिक्स पर जानकारी मिलती है।

JioPages को ऐसे बदल सकते हैं भाषा

अगर आप JioPages ऐप का उपयोग करते हैं और उसमें अपनी पसंदीदा भाषा को ऐड करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा। जहां आपको परफाॅर्मेंस में सिलेक्ट ऐप पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ऐप में मौजूद सभी भाषाओं का ऑप्शन मिलेगा और आप अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकते हैं। बता दें जियोपेज ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है।

JioPages में यूजर्स को एक साथ कई फीचर्स की सुविधा मिलेगी। यहां आप न्यूज पढ़ने के साथ ही लैंडस्कैप मोड में वीडियोज भी देख सकते हैं। यहां आपको 16 से अधिक कैटेगरीज में क्विज फीचर भी मिलेगा। इसमें इतिहास, सामान्य ज्ञान, राजनीति, गणित  और इंडियन प्रीमियर लीग शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स JioPages में वेबपेज का पीडीएफ बनाने के साथ ही उसका प्रिंट भी ले सकते हैं। वहीं आप चाहें तो सेटिंग्स में जाकर इसके फोन्ट भी बदल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here