बॉलीवुड हस्तियों ने खास अंदाज में दी अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से अपनी खास पहचान बनाने वाले  जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन उर्फ जूनियर बच्चन आज 45 साल के हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा-‘जन्मदिन की बधाई जूनियर बच्चन! आपके साथ फिर सेट पर होने की उम्मीद है। आपको खुशियों, स्वास्थ्य और सफलता की शुभकामनाएं!’
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्वीट कर लिखा-‘जन्मदिन की बधाई प्यारे जूनियर बच्चन ।आने वाला साल आपके लिए अद्भुत हो !’
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया-‘प्रतिभाशाली, दयालु और सज्जन व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई जूनियर बच्चन! आने वाला साल आपके लिए शानदार हो!’
अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा-‘ हैप्पी बर्थडे डियर अभिषेक। आशा है कि आप अच्छे होंगे। आपको आज और हमेशा के लिए शुभकामनाएं।”
अभिनेता सोनू सूद ने लिखा-‘हैप्पी बर्थडे मेरे भाई। तुम थे, तुम हो और तुम हमेशा मेरे सबसे फेवरेट रहोगे। ढेर सारा प्यार।”
अभिनेत्री ऐशा देओल ने लिखा -‘जन्मदिन की बधाई अभिषेक बच्चन! हमेशा शुभकामनाएं।’
अभिनेता आफताब शिवदासनी ने भी ट्वीट किया-‘जन्मदिन की बधाई जूनियर बच्चन। आप स्पेशल ब्रदर हो। प्यार और हग!’
इन सब के अलावा मशहूर सिंगर एवं कम्पोजर शेखर रिजवानी,फरहा खान, कैटरीना कैफ आदि कई फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here