सेंसेक्स 200 अंक ऊपर 51,700 के पार पहुंचा, बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी

नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त है। BSE सेंसेक्स 51,700 और निफ्टी 15,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ओवरऑल मार्केट की बढ़त में सबसे आगे बैंकिंग शेयर हैं। वहीं, FMCG सेक्टर के शेयरों में गिरावट है।

Advertisement

दोपहर 01:05 बजे सेंसेक्स 201 अंकों की बढ़त के साथ 51,733.25 पर कारोबार कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.49% की बढ़त है। जबकि ITC के शेयर में 4% की गिरावट है। NSE निफ्टी इंडेक्स भी 52 अंक ऊपर 15,225.30 पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए…

एक्सचेंज पर 51% शेयरों में बढ़त

BSE पर 2,976 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,519 शेयरों में बढ़त और 1,289 शेयरों में गिरावट है। इसमें 266 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार में बढ़त से लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 204.67 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह गुरुवार को 204.15 लाख करोड़ रुपए रहा था।

ग्रासिम, ग्लेनमार्क फार्मा सहित भारत डायनमिक्स दिसंबर तिमाही के नतीजे 12 फरवरी को जारी करेंगे
ग्रासिम इंडस्ट्रीज, भारत फोर्ज, ग्लोमार्क फार्मास्युटिकल्स, अनंतराज, अपोलो हॉल्पिटल, फार्स मोटर, दिलिप बिल्डकॉन, नाल्को, नागार्जुन फर्टिलाइजर, सीमंस, सोभा, वोल्टास, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स सहित 953 कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

शेयर बाजार दो दिन हल्की गिरावट के बाद कल बढ़त के साथ बंद हुआ था
11 फरवरी को सेंसेक्स 222.13 अंकों की बढ़त के साथ 51,531.52 पर बंद हुआ था। इसी निफ्टी इंडेक्स भी 66.80 अंक ऊपर 15,173.30 पर बंद हुआ था। NSE प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 944.36 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 707.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here