रणवीर सिंह की यह फिल्म 4 जून को होगी रिलीज

कोविड-19 महामारी के कारण देरी के बाद, कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’83’ 4 जून को सिनेमाघरों में एंट्री मारने के लिए तैयार है। फिल्म पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह नजर आएंगे। इसकी पुष्टि अभिनेता रणवीर सिंह ने स्वयं की।

Advertisement

रणवीर सिंह फिल्म में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और दीपिका पादुकोण यहां कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।

1983 के विश्व कप की जीत ने भारत को खेल की दुनिया में जगमगाता सितारा बना दिया और फिल्म ’83’ में क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले भारतीय कप्तान कपिल देव के सफर को दर्शाया जाएगा।

कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की ’83’ रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्च र्स की रिलीज को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here