साइबर क्राइम: 300 करोड़ से ज्यादा ईमेल आईडी लीक, नेटफ्लिक्स और लिंक्डइन भी शामिल

नई दिल्ली। बढ़ते ऑनलाइन चलन से साइबर क्राइम का खतरा भी बढ़ा है। हैंकिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और बुरी घटना सामने आई है। ब्रिटेन के अखबार दी सन (The Sun) के मुताबिक 300 करोड़ से ज्यादा ई-मेल आईडी लीक हुए है। इससे पहले साल 2017 में भी 100 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा लीक होने का मामला सामने आया था।

Advertisement

नेटफ्लिक्स और लिंक्डइन प्रोफाइल भी शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक लीड हुए डेटा में जीमेल (Gmail) के अलावा 11.7 करोड़ लोगों के नेटफ्लिक्स (Netflix) और लिंक्डइन (Linkedin) प्रोफाइल भी शामिल हैं। खास बात यह है कि पहली बार डेटा लीक में नेटफ्लिक्स और लिंक्डइन प्रोफाइल भी हैं। इसमें Minecraft, Badoo, Bitocoin और Pastebin के भी यूजर्स प्रभावित हुए हैं। इस डेटा लीक को कंप्लायंस ऑफ मेनी ब्रीचेस (COMB) कहा जा रहा है।

नेटफ्लिक्स और गूगल के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल करने वाले ज्यादा शिकार

हैकिंग के जरिए करीब 1,500 करोड़ अकाउंट में सेंध लगी है, जबकि करीब 320 करोड़ लोगों के ईमेल आईडी पासवर्ड हैक किए गए हैं। इसका शिकार वो यूजर ज्यादा हुए, जो नेटफ्लिक्स और गूगल के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे थे। यूजर्स के इस डेटा को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया है। चिंता की बात यह है कि चोरी हुए डेटा का इस्तेमाल के दूसरे अकाउंट्स को भी हैक करने में किया जा सकता है।

ऐसी स्थिति में अगर आपको भी अपने अकाउंट के लीक होने का भय है, तो एक्सपर्ट्स की सलाह पर गौर करें-

  • https://cybernews.com/personal-data-leak-check/ या haveibeenpwned.com पर क्लिक कर अपना ईमेल आईडी डालकर लीक होने की जानकारी चेक कर सकते हैं।
  • पासवर्ड को यूनीक रखें, जो कम से कम 12 कैरेक्टर का हो।
  • पासवर्ड को 123456, 987654321, 123123, 111111 और password रखने से बचना चाहिए।
  • एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें, फिंगरप्रिंट या जेस्चर को पासवर्ड बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here