‘भूत पुलिस’ सिनेमाघरों में 10 सितंबर को होगी रिलीज

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ 10 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में सैफ अली खान, यामी गौतम, जैकलीन फर्नाडिज और अर्जुन कपूर अहम किरदार में नजर आएंगे।

Advertisement

ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “सैफ और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘भूत पुलिस’ 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को पवन किरपलानी ने डॉयरेक्ट किया है। इसमें यामी और जैकलीन भी हैं।”

फिल्म के लिए शूटिंग पिछले नवंबर में शुरू हुई और 5 फरवरी तक पूरी हो गई। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश, मुंबई और राजस्थान के जैसलमेर में हुई है।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन पवन किृपलानी ने किया है, जिन्होंने पहले रागिनी एमएमएस और फोबिया बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here