अहमदाबाद के मोटेरा में बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इसी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड पहली पारी में 112 रन पर सिमट गई।
Advertisement
![]()
अक्षर ने लगातार दूसरी पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट लिए। अक्षर और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने 9 विकेट लिए। इससे पहले दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी 8 विकेट लिए थे। मैच शुरू होने से पहले 100वां टेस्ट खेल रहे इशांत शर्मा को राष्ट्रपति कोविंद ने सम्मानित किया। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे मैच के फोटोज…

अक्षर पटेल ने लगातार दूसरे टेस्ट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 21.4 ओवर में 38 रन देकर 6 विकेट लिए।

अश्विन ने भी अक्षर पटेल का बखूबी साथ निभाया। उन्होंने 16 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।

100वां टेस्ट खेल रहे इशांत शर्मा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया।

इशांत शर्मा को भारतीय खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 1 विकेट लिया।

इंग्लैंड से आए इस शख्स ने अपने शरीर पर दोनों टीमों के झंडे पेंट करवाए थे। हाथों में तिरंगा लहराते हुए उसने अपना उत्साह व्यक्त किया।

जिम्बाब्वे से गुजराती परिवार भारतीय टीम की टी-शर्ट पहनकर टीम इंडिया को चीयर करने के लिए मोटेरा आया है।

धोनी के सबसे बड़े फैन रामबाबू भी टीम को चीयर करने मोटेरा पहुंचे।

मोटेरा स्टेडियम में हुए पिछले मैचों की यादों को फोटो के जरिए दर्शाया गया है।

मोटेरा स्टेडियम के अंदर लिविंग रूम।

स्टेडियम के अंदर वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के फोटोज भी लगाए गए हैं।

स्टेडियम के अंदर विराट कोहली और रोहित शर्मा की पोर्ट्रेट भी लगाई गई है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) में 1 लाख 32 हजार लोगों के बैठने की जगह है। आमतौर पर क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक हमेशा आगे की लाइन में ही बैठना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे मैच बिना किसी रुकावट के देखा जा सकता है। वहीं, मोटेरा की खासियत यह है कि स्टेडियम के बीच में एक भी पिलर या अन्य कोई अड़चन नहीं है। इसका मतलब है कि किसी भी स्टैंड में बैठकर मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है।

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) ने स्टेडियम परियोजना को लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को सौंप दिया था। जबकि, इसकी डिजाइनिंग आर्किटेक्चर फर्म M/s Populous द्वारा की गई। यह वही फर्म है जिसने मेलबर्न स्टेडियम डिजाइन किया था।













