अभिनेता कल्लू के जरिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया होली धमाका

म्यूजिक कंपनी वल्र्डवाइड रिकॉर्डस ने भोजपुरी के ऑफिसियल युट्यूब चैनल ने शनिवार को एक होली गाना रिलीज किया है। होली गाना ‘रंगववाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला’ रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। इस होली गाने में भोजपुरी के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने धमाकेदार एंट्री की है।

Advertisement

जिसे बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को खास शैली में अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के बोल ‘रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वल्र्डवाइड रिकॉर्डस द्वारा प्रस्तुत इस वीडियो को एक स्टोरी की तरह प्रस्तुत किया गया है। होली के रंगों से सराबोर इस गीत में कल्लू का लुक बहुत अलग है। इस गीत को लिखा है सोनू सुधाकर ने जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है। डीओपी रंजीत के सिंह और वीडियो डायरेक्टर रवि पंडिते हैं। इस होली गाने के कोरियोग्राफर राहुल रितिक हैं, जबकि इसकी परिकल्पना अरविंद मिश्रा की है। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं।

इस गाने को अब तक साढ़े 6 लाख लोग देख चुके हैं। अरविन्द अकेला कल्लू ने इस गाने को मिल रहे इतने शानदार रिस्पॉन्स पर अपने फैन्स और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here