पिता शक्ति कपूर बोले, ‘बेटी ने जन्मदिन पर मांगा है गिफ्ट कि मैं स्मोकिंग…

श्रद्धा कपूर 34 साल की हो गई हैं। वह अपना जन्मदिन मालदीव में पूरी फैमिली के साथ मना रही हैं। श्रद्धा यहां अपने कजिन प्रियांक शर्मा के वेडिंग सेलिब्रेशन में गई हुई हैं। श्रद्धा के बर्थ-डे पर उनके पिता शक्ति कपूर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि वह अपनी बेटी पर गर्व करते हैं। शक्ति से जब पूछा गया कि इस बार श्रद्धा को वो क्या तोहफा देने वाले हैं तो उन्होंने कहा, ‘श्रद्धा चाहती हैं कि मैं स्मोकिंग हमेशा-हमेशा छोड़ दूं और अगर मैं ऐसा कर देता हूं तो उसका कहना है कि यही उसके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।’

Advertisement

अल्कोहल छोड़ने का भी किया था वादा

वैसे ये पहले मौका नहीं है जब शक्ति अपने बच्चों के कहने पर बुरी आदत को छोड़ने की बात कह रहे हैं। शक्ति 2010 में बिग बॉस सीजन 5 का हिस्सा बने थे। वह घर से एलिमिनेट होने वाले पहले सदस्यों में से थे और जब उनसे पूछा गया कि घर के अंदर रहकर उनके अंदर क्या बदलाव आए तो वो बोले-‘मैं वहां जीतने नहीं गया था। मैं बस अपने बच्चों (श्रद्धा और सिद्धार्थ) को ये बात साबित करना चाहता था कि मैं एक महीने तक शराब से दूर रह सकता हूं। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर पाया। मेरी बेटी मुझसे कहती है कि वह अगले जन्म में भी मेरी बेटी बनना पसंद करेगी।’

भगवान का गिफ्ट है श्रद्धा-शक्ति

शक्ति ने इंटरव्यू में कहा, ‘बतौर इंसान, उससे बेहतर कोई नहीं है। यहां तक कि उसके अंदर जो खूबियां हैं वो मेरे अंदर नहीं हैं। उसका दिल सोने का है। मैं खुश हूं कि आज के दौर में इतनी सक्सेसफुल होने के बावजूद वो मेरा कहना मानती है, मेरी बात सुनती है और अपने जीवन के सभी महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले मेरी सलाह लेती है। उसने मुझे वो सम्मान दिया है। मुझे जीवन में कोई शिकायत नहीं है। भगवान ने मुझे श्रद्धा के रूप में एक एंजल दी है। वो भगवान का तोहफा है मेरे लिए।’

श्रद्धा की बात करें तो वह पिछली बार टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 3’ में दिखी थीं। उनकी अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म है जिसके डायरेक्टर लव रंजन हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘नागिन’ भी साइन की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here