360 डिग्री तक घुमा पाएंगे, टचस्क्रीन होने से टैबलेट का काम करेगा; 18 घंटे चलेगी बैटरी

चीन की पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी लेनोवो ने भारतीय बाजार में अपना नया 2-in-1 लैपटॉप लेनोवो योगा 6 लॉन्च किया है। लैपटॉप की स्क्रीन को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकेगा। ये स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है। खास बात है कि इस लैपटॉप के डिजाइन में कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। इसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जिसके चलते इसे टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

Advertisement

लेनोवो योगा 6 की कीमत
इस लैपटॉप को 121,690 रुपए के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर के चलते अभी इसे 86,990 रुपए में खरीद पाएंगे। इसके साथ एक बैकपैक और ब्लूटूथ माउस भी फ्री मिलेगा। कंपनी ने इसे एकमात्र अबिस ब्लू कलर में लॉन्च किया है। इसकी बिक्री 10 मार्च से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट पर होगी। बाद में इसे रिटेल स्टोर्स से भी बेचा जाएगा।

लेनोवो योगा 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • इसमें 13.6-इंच का FHD टच IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए AMD Ryzen 7 4700U प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिलेगा।
  • लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है। इसमें 60WHr की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है बैटरी सिंगल चार्ज पर 18 घंटे का बैकअप देगा।
  • लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 6, एक USB 3.2 टाइप-A पोर्ट, 2 USB 3.2 टाइप-C पोर्ट, हेडफोन जैक और माइक्रोफोन जैसे फीचर्स मिलेंगे। लैपटॉप का डायमेंशन 308 x 206x x 17.1 mm और वजन 1.32 किलोग्राम है।
  • इसमें 720p वेबकैम भी मिलेगा। ये प्राइवेट शटर के साथ का आता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं, जो डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ आते हैं। इसका कीबोर्ड बैकलिट के साथ आता है, जिसमें एडजेस्टमेंट की दो लेवल दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here