अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : विराट ने पत्नी और बेटी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में  अनुष्का बड़े ही प्यार से अपने बेटी वामिका को निहार रही हैं। वहीं वामिका ने भी अपने नन्हें हाथ मां के चेहरे पर रखे हुए हैं। इसके साथ ही विराट ने अनुष्का और वामिका के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है।
विराट ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए लिखा-‘बच्चे का जन्म होते हुए देखना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। एक इंसान के लिए यह सबसे ज्यादा अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव होता है। इस बात के साक्षी होने के बाद आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझ सकते हैं। हमें तब यह भी समझ आता है कि भगवान ने क्यों उनके अंदर जीवन बनाया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हम पुरुषों की तुलना में बहुत ज्यादा मजबूत होती हैं।
मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को विमेंस डे की शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई, जो बड़े होकर अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’
विराट कोहली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। उनकी इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इसी साल 11 जनवरी को बेटी वामिका में माता-पिता बने हैं। वामिका के आने से विराट और अनुष्का के साथ ही उनके पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here