सेंसेक्स 760 और निफ्टी 240 अंक टूटा, निवेशकों के 4.1 लाख करोड़ रुपए डूबे

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज मंथली एक्सपायरी के दिन भारी बिकवाली है। बाजार में मंथली एक्सपायरी हर महीने के आखिरी गुरुवार को होता है। BSE सेंसेक्स 762 अंकों की भारी गिरावट के साथ 48,417.53 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इंट्राडे में सेंसेक्स 19 मार्च को 49 हजार के स्तर से नीचे आया था। हालांकि सुबह बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई और सेंसेक्स 21 अंकों की बढ़त के साथ 49,201.98 पर खुला।

Advertisement

इंंडेक्स में शामिल 30 में 29 के शेयरों में गिरावट है। मारुति और भारती एयरटेल के शेयर में सबसे ज्यादा 3-3% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं, L&T का शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा रिलायंस, SBI, बजाज फाइनेंस सहित HDFC बैंक सभी प्रमुख शेयरों में भी 2% तक की गिरावट है। मार्केट एनालिस्ट के मुताबिक देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने बाजार पर दबाव बनाया है।

एक्सचेंज पर 78% शेयरों में गिरावट, मार्केट कैप 4.1 लाख करोड़ घटा
BSE पर 2,841 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 490 शेयरों में बढ़त और 2,207 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 198.35 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 202.48 लाख करोड़ रुपए था। NSE निफ्टी भी 245 अंक नीचे 14,303.70 पर आ गया है। शेयर बाजार में यह गिरावट का लगातार दूसरा दिन है।

एशियाई बाजारों में सपाट कारोबार

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 52 अंक फिसलकर 27,866 पर आ गया।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट सपाट 3,366 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 210 पॉइंट्स चढ़कर 28,616 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी मामूली बढ़त है।

अमेरिकी बाजार में बिकवाली
US शेयर बाजारों में निवेशकों ने बिकवाली की। नैस्डैक इंडेक्स 265 अंक यानी 2% गिरकर 12,961 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस इंडेक्स 3 पॉइंट मामूली गिरावट के साथ 32,420 पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 21 अंक नीचे 3,889 अंकों पर आ गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कल बाजार में रही भारी गिरावट
शेयर बाजार 24 मार्च को दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 871 अंक गिरकर 49,180.31 पर और NSE निफ्टी भी 265 अंकों की गिरावट के साथ 14,549.40 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,951.90 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 612.80 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here