अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया लिफ्ट, वायरल हुआ वीडियो

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने क्रिकटर पति विराट कोहली को लिफ्ट करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। अनुष्का और विराट के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा-‘क्या मैं ये कर सकती थी !’
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं।  इसी बीच वह विराट कोहली को उठाने की कोशिश करती हैं और इसमें वह सफल भी हो जाती हैं।  अनुष्का शर्मा के इस काम से विराट कोहली भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं और इंप्रेस होकर वह दोबारा अनुष्का को उन्हें उठाने के लिए कहते हैं।  इस बीच अनुष्का, विराट से कहती हैं कि वह खुद को लिफ्ट न करें और उनकी हेल्प भी न करें।
तभी अनुष्का शर्मा दोबारा विराट कोहली को उठा लेती हैं और कैमरे की तरफ देख अपने मसल्स दिखाने लगती हैं। अनुष्का और विराट का यह वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा हैं। फैंस के बीच विरुष्का के नाम से मशहूर विराट और अनुष्का अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में परिवार की मौजूदगी के बीच शादी की थी और इसी साल जनवरी में दोनों बेटी वामिका के माता-पिता बने हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here