नीना गुप्ता के बाद ‘गुडबाय’ में पवैल गुलाटी की एंट्री

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं हाल ही में इस फिल्म में अभिनेत्री नीना गुप्ता की एंट्री के बाद अब इस फिल्म में अभिनेता  पवैल गुलाटी की एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।
पवैल गुलाटी इससे पहले अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ में तापसी पन्नू के हस्बैंड की भूमिका में नजर आये थे। वहीं इस बार पवैल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म में पवैल का किरदार क्या होगा, इसपर अभी सस्पेंस है। वहीं इस फिल्म में नीना गुप्ता अमिताभ बच्चन की पत्नी के किरदार में नजर आयेंगी। मनोरंजन  से भरपूर फिल्म ‘गुडबाय’ का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। साथ ही बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here