मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शशि सातम का निधन, जैकी श्रॉफ ने तस्वीर शेयर कर दी श्रंद्धाजलि

बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शशि सातम का सोमवार को ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता  जैकी श्रॉफ ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है । जैकी श्रॉफ ने शशि सातम के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में जैकी शशि सातम से बैठकर कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैकी ने लिखा-‘शशि दादा आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। 37 साल से मेरे मेकअप पर्सन रहे शशि दादा का निधन हो गया है।’
जैकी श्रॉफ की इस पोस्ट के जरिये फैंस शशि सातम को श्रंद्धाजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
शशि सातम इंडस्ट्री में शशि दादा के नाम से मशहूर थे। वैसे तो शशि सातम ने बॉलीवुड में कई अभिनेता -कलाकारों के साथ काम किया था , लेकिन जैकी श्रॉफ के साथ उनका जुड़ाव कुछ खास था। उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ हीरो, ‘1945: ए लव स्टोरी’, ‘परिंदा’ और ‘मेरा धर्म’, ‘कर्ज’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘मेरा जवाब’, ‘क्योंकि’, ‘हलचल’ जैसी अन्य कई फिल्मों में काम किया था और इस तरह से लगभग 37 साल तक इंडस्ट्री में शशि सातम और जैकी श्रॉफ का साथ रहा। शशि सातम के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here