तूफान में गिरे पेड़ों के बीच बारिश में डांस करते दीपिका सिंह गोयल जमकर हो रहीं ट्रोल

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘दिया और बाती हम’ में संध्या का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दीपिका तूफान में गिरे पेड़ों के बीच बारिश में भीगते हुए नजर  आ रही हैं और बैकग्राउंड में गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है । वीडियो में वह ख़ुशी में झूमती और तरह-तरह के पोज दे रही हैं।  दीपिका ने मल्टी कलर की स्ट्रैप ड्रेस पहनी हुई है और इसके साथ उन्होंने कानों में हैंगिंग इयरिंग  कैरी किए हैं।  वीडियो को खुद दीपिका सिंह गोयल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
दीपिका के इस पोस्ट को कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने दीपिका के इस पोस्ट  पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-मैडम ने आपदा में अवसर देखा है!’, तो वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘इससे आप को भी नुकसान पहुंच सकता था सावधानी बरतें !’
दीपिका सिंह गोयल एक अच्छी ओड़िसी डांसर भी है। दीपिका ने साल 2011 में स्टार प्लस के धारावाहिक ‘दिया और बाती’ से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इस धारावाहिक में वह लीड रोल में थी और उन्होंने संध्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह धारावाहिक कवच में भी नजर आईं। दीपिका ने साल 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली। दीपिका और रोहित का एक बेटा है, जिसका नाम सोहम है। दीपिका इन दिनों टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह फैंस से जुड़ी रहती हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here