‘ताउ ते’ का असर: UP के 33 जिलों में रुक-रुक हो रही बारिश, 40 किमी की स्पीड से हवाएं

लखनऊ। चक्रवाती तूफान ताउते का असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर साफ दिखने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत 32 जिलों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस दौरान 40 किमी की स्पीड से तेज हवाएं भी चलीं। ताउ ते का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी के जिलों में सबसे अधिक है। इस दौरान सब्जियों और आम की फसल को नुकसान होने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने कल यानी 20 मई को भी ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

Advertisement

इन जिलों को अलर्ट
महोबा, हमीरपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, कन्नौज, एटा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद और बरेली में एलर्ट जारी किया गया है।

वेस्ट यूपी में बदला मौसम, रात से ही शुरू हुई बारिश

पश्चिमी यूपी में मंगलवार रात से ही ताऊ ते तूफान का असर देखने को मिला। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। लेकिन बुधवार की रात से ‌जिलों में ठंडी हवाएं चलती रहीं और बूंदाबादी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ताऊ ते के आने से इस बार मई में ही बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है। मेरठ में अब तक मई में 24.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

यह फोटो प्रतापगढ़ की है। यहां मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है।
यह फोटो प्रतापगढ़ की है। यहां मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है।

कई जिलों में सुधरा AQI
मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि भारी बारिश के कारण सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान खेतों में पहले ही पानी की निकासी के लिए नालियां बना कर अपनी फसल बचा सकते है। मेरठ में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) स्तर 226 से घटकर मंगलवार को 156 दर्ज किया गया। बागपत का एक्यूआई 151, गाजियाबाद का 117, मुजफ्फरनगर का 205 एक्यूआई दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटे में आज सुबह 8 बजे तक हुई बारिश

  • कानपुर देहात: 17.6. MM
  • कानपुर शहर: 26.8 MM
  • गोरखपुर: 1.1 MM
  • झांसी: 19.6 MM
  • लख़नऊ: 13.2 MM

सबसे ज्यादा बरसात

  • सुल्तानपुर: 30.0
  • आगरा: 29.3
  • कानपुर शहर: 26.8 MM
  • हमीरपुर: 25.0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here