अर्जुन कपूर बोले- मलाइका के पास्ट की रिस्पेक्ट करता हूं

बॉलीवुड के हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी टाइम तक दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश की थी। अर्जुन और मलाइका दोनों अपने रिलेशन को लेकर तो स्पष्ट हैं पर मीडिया में इस बारे में कम ही बात करते हैं। अब अर्जुन कपूर ने खुलकर अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात की है। अर्जुन ने दोनों के बीच उम्र के अंतर पर भी अपना पक्ष रखा।

Advertisement

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि वो काफी प्रोग्रेसिव विचारधारा के हैं जहां वो एक बड़ी उम्र की महिला के साथ रिश्ते में हैं, जिसकी पिछली शादी से एक बच्चा भी है। अर्जुन कहते हैं कि वो अपने पार्टनर का सम्मान कहते हैं और कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है।

इसलिए नहीं करते खुलकर बात

यूट्यूब चैनल फिल्म कम्पैनियन को दिए अपने इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि ‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। वहां एक बीता हुआ कल है… और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।‘

करियर और रिश्ता दोनों को देता हूं स्पेस

अर्जुन कहते हैं कि ‘मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक बाउंड्री रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा तय करती होगी।‘  बता दें कि साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था। मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज खास से शादी की थी। जिससे उनका एक बेटा है अरहान खान है, हालांकि 2017 में दोनों का तलाक हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here