अनिल कपूर ने बेटी सोनम को दी जन्मदिन की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्पेशल नोट और फोटो

बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें कि आज के ही दिन 9 जून 1985 को मुंबई में सोनम कपूर का जन्म हुआ था। इसलिए यह दिन अनिल कपूर और उनकी फैमली के लिए यह एक खास दिन है। अपनी बेटी के दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटी के लिए बहुत ही स्पेशल और मजेदार मैसेज लिखा है। साथ ही साथ उन्होंने सोनम की बचपन की फोटोज शेयर किया है। अनिल कपूर के इस प्यार भरे पोस्ट पर सोनम ने कॉमेंट किया है।

Advertisement

तस्वीरों में बेहद क्यूट दिखीं बेबी सोनम

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल नोट और फोटो शेयर कर बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। सामने आई इन तस्वीरों की रील में पहली फोटो में क्यूट सोनम अपने पिता की गोद दिख रही हैं। दूसरी में वह रेड ड्रेस पहने हुए अपनी मां सुनीता की गोद में नजर आ रही हैं और तीसरी फोटो में प्यारी और लिटिल सोनम को अपने दोस्तों और परिवार के संग केक काटते हुए देखा जा सकता है। अनिल कपूर ने इन तस्वीरों के जरिए अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार दिखाया है।

बेस्ट बच्चों के साथ भाग्यशाली महसूस कर रहा 

अनिल कपूर की पोस्ट से लग रहा है कि वह अपनी बेटी और दामाद आंनद आहुजा को बहुत याद कर रहे हैं। अपनी पोस्ट में अनिल ने सोनम की सक्सेस लाइफ और हमेशा स्वस्थ्य रहने की कामना भी किया है। इसके अवाला उन्होंने लिखा, ” हमेशा अपने सपनों के पीछे भागने वाली और अपने दिल की सुनने वाली लड़की सोनम कपूर! तुम्हें हर दिन बढ़ते हुए देखना, एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे इतने अच्छे बच्चे मिले। आप मजबूत हैं जो आपको होना चाहिए, बिना गिरे हुए दयालु बने रहना और आगे बढ़ना।”

बेटी के साथ दामाद को भी अनिल कपूर ने किया याद

वह आगे लिखते हैं , ”आपके पास हर चीज में आप में से कुछ को शामिल करने का एक तरीका है और यह आपके बारे में मेरी पसंदीदा चीजों में से एक । मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते… जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा! तुमसे प्यार करता हूँ और तुम्हारी याद आती है”

सोनम कपूर ने किया रिप्लाई

अनिल के पोस्‍ट पर सोनम ने भी कॉमेंट किया। उन्‍होंने लिखा ‘लव यू डैडी, मैं आपको सबसे ज्यादा मिस करती हूं’ और इसके साथ दिल वाला इमोजी बनाया। यही नहीं, आनंद आहूजा और सुनीता कपूर  ने भी कॉमेंट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here