जर्मनी: वुर्जबर्ग में चाकू से हमला, कई लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

बर्लिन। जर्मनी के वुजबर्ग शहर में चाकू से लैस हमलावर ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि कितने लोगों की मौत हुई, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

जर्मन पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को दक्षिणी शहर वुर्जबर्ग में चाकू से किए गए हमले में कई लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों द्वारा हमलावर को गोली मारकर घायल किया गया और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकी।

पुलिस के प्रवक्ता केर्स्टिन कुनिक ने बताया कि शहर के बारब्रोसा स्क्वायर पर चाकू से हमले की जानकारी शाम 5 बजे के आसपास मिली थी। इसके बाद अधिकारियों को सतर्क किया गया था। हालांकि पुलिस ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने एक ट्वीट कर कहा कि फिलहाल लोगों को कोई खतरा नहीं है।

ज्ञात रहे कि वुर्जबर्ग म्यूनिख और फ्रैंकफर्ट के बीच स्थित बवेरिया में लगभग 130,000 लोगों का शहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here