मुझे लगता है कि महामारी ने हमारे लिए कुछ अच्छा किया है : हर्षवर्धन राणे

भले ही कोविड-19 महामारी ने दुनिया भर के देशों के अलावा भारत में कहर ढाया है, मगर अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने महामारी के दौरान इसके कुछ सकारात्मक पहलुओं पर भी गौर करने को कहा है।

Advertisement

अभिनेता ने शुक्रवार को अपने विचार साझा करते हुए बताया कि महामारी ने किस तरह से हमारा कुछ न कुछ भला भी किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज के साथ लिखा, मुझे लगता है कि महामारी ने हमें कुछ अच्छा किया है! इसने हमें सिखाया है कि चीजों को हल्के में न लें। इसने हमें स्वस्थ रहने का महत्व और जूम कॉल का उपयोग करना सिखाया है।

अभिनेता राणे तस्वीरों में मस्कुलर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू-ग्रे हुडी जिपर टी-शर्ट, जींस और स्टायलिश सनग्लासेस लगा रखे हैं।

उन्होंने अपनी आगामी फिल्म हसीन दिलरुबा का जिक्र करते हुए कैप्शन में लिखा, हसीन दिलरुबा का प्रचार आज से शुरू हो रहा है।

विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित फिल्म में उनके साथ सह-कलाकार के तौर पर तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी भी दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here