पटना/मुंबई। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज भोजपुरी सिनेमा के रॉकस्टार अरविन्द अकेला कल्लू, ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी और खूबसूरत अदाकारा प्रियंका रेवड़ी के मस्तीभरे वीडियो गाना ‘लेला नेनुआ’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में इस गाने को करीब 10 लाख लोगों ने देख लिया।
कल्लू, पुदिनवा, नीलम और प्रियंका इस गाने में अलग दिख रहे हैं, जिस कारण गाने ने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर रफ्तार पकड़ ली। गाने की सफलता से पूरी टीम बहुत उत्साहित है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये तो होना ही था क्योंकि सभी कलाकारों ने गाने में अपना पूरा 100 प्रतिशत योगदान दिया है, तभी तो गाना इतना भव्य बन पाया है। इसके लिए पूरी टीम बहुत बहुत बधाई..।
गाने की सफलता से अरविंद अकेला कल्लू, रवि पंडित, नीलम गिरी और प्रियंका रेवड़ी भी खूब उत्ससाहित हैं।
कल्लू ने कहा, गाने को इस तरह से फिल्माया गया है, जो दर्शकों को कुछ हटकर लग रहा है। गाने को दर्शकों ने 3 घंटे में एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज देकर हमारी मेहनत को सफल बना दिया है। जिसके लिए हम सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद देते हैं।
कलाकारों ने रत्नाकर कुमार को भी धन्यवाद दिया।
वर्ल्डवाइड रिकर्ड्स प्रस्तुत लेला नेनुआ आ-आ-आ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जबकि गाने को अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी केटी ने आवाज दी है। गीतकार यादव राज हैं जबकि संगीत एडीआर आनंद के हैं। गाने के निर्देषक रवि पंडित हैं।