भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका टीम को लग सकता है एक और बड़ा झटका

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरूआत से पहले श्रीलंका टीम (Sri Lanka Cricket Team) को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कुसल परेरा के बाहर होने के बाद अब खबरें आ रही हैं कि दिग्गज बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya De Silva) का भी पहले मुकाबले में खेलना काफी मुश्किल है।

Advertisement

इनसाइडस्पोर्ट में छपी खबर के मुताबिक धनंजय डी सिल्वा को शुक्रवार को ट्रेनिंग के बाद बैक इंजरी की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें सीटी स्कैन के लिए भेजा गया। अगर वो पहले मुकाबले से बाहर होते हैं तो फिर श्रीलंका के लिए ये एक बड़ा झटका होगा। टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी पहले से ही मौजूद नहीं हैं।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए धनंजय डी सिल्वा को श्रीलंका टीम का उप कप्तान बनाया गया था। उनके पास 50 वनडे मैचों का अनुभव है। वहीं कप्तान दसुन शनाका को सिर्फ 28 वनडे मैचों का ही एक्सपीरियंस है।

इससे पहले कुसल परेरा पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए थे। कुसल परेरा को इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने उस टूर पर खेलना जारी रखा था। उनके बाहर होने से निश्चित तौर पर श्रीलंका को बड़ा झटका लगेगा। 30 साल के परेरा ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 22 टेस्‍ट, 107 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

श्रीलंका क्रिकेट ने हाल ही में कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्‍का गुनातिलका पर बायो-बबल उल्‍लंघन के कारण बैन लगाया था। ऐसे में सिर्फ धनंजय डी सिल्‍वा ही श्रीलंकाई बल्‍लेबाजी विभाग में एकमात्र अनुभवी विकल्‍प थे लेकिन अब उनके भी पहले मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here