अगले 5 साल में 1 लाख रुपए के पार जा सकता है सोना

नई दिल्ली। सोने की कीमत एक बार फिर हैरत में डाल सकती है। स्पेन के क्वाड्रिगा फंड का अनुमान है कि अगले 3 से 5 सालों में इसकी कीमत 3,000 से 5000 डॉलर प्रति आउंस यानी करीब 78,690 से 1,31,140 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

Advertisement

2016 में भी लगाया था सही अनुमान
स्पेन के मेड्रिड स्थित क्वाड्रिगा फंड ने 2016 में भी अनुमान लगाया था कि अगले पांच वर्षों में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई छुएगा। इसके बाद सोना 2020 में 56 हजार केपार निकल गया था। फंड मैनेजर का कहना है कि सोने को मजबूत करने वाले घटक न केवल बरकरार हैं, बल्कि पहले से मजबूत हुए हैं।

2022 में जारी रह सकती है गिरावट
पिछले कुछ हफ्तों से सोना 47,000 रुपए के आसपास है। उधर यूएसबी ग्रुप के रणनीतिकारों का कहना है कि इस साल सोने में और गिरावट आएगी और यह 44,600 तक पहुंच सकता है। यह गिरावट 2022 में भी जारी रहेगी। लेकिन क्वाड्रिगा फंड के फंड मैनेजर्स अपने पूर्वानुमान पर कायम हैं।

48 हजार के ऊपर चल रहा सोना
सर्राफा बाजार में सोना अभी 48034 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं MCX की बात करें तो वहां ये सोमवार को 47918 रुपए पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट के अनुसार इस साल के आखिर तक सोना 55 हजार तक जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here