यह दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। बहुत से ऐसे रहस्य हैं जिनको जानकर भी लोगों को हैरानी हो जाती है कि ऐसा कैसे हो सकता है। भारत में भी ऐसे बहुत से रहस्य हैं जिनके बारे में आजतक पता नहीं चल पाया है।
इनमें कई गुफा, कई जगह, कई किलें आदि शामिल हैं। हम आपको मेघालय की एक ऐसी ही रहस्यों से भरी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं। इस गुफा का नाम क्रेम पूरी है। साल 2016 में वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक रहस्यमय गुफा खोज निकाली थी, जिसे बलुआ पत्थरों की दुनिया की सबसे लंबी गुफा कहा जाता है।
क्रेम पुरी गुफा ईदो जूलिया, वेनेजुएला की विश्व रिकॉर्ड धारक ‘क्यूवा डेल समन’ नामक गुफा से भी 6,000 मीटर अधिक लंबी है। इस गुफा की खोज करने वाली संस्था मेघालय एडवेंचर एसोशिएसन ने इस गुफा का नाम क्रेम पुरी दिया है।
रहस्यमयी होने के साथ साथ यह गुफा भयानक भी है, इस गुफा में बेतरतीब प्रवेश द्वार हैं, जो किसी भूलभुलैया से कम नहीं हैं क्योंकि अगर इस गुफा के अंदर अगर एक बार घुस गए, तो फिर आपका बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। यह गुफा धरती पर सर्वाधिक बारिश के लिए मशहूर मासिनराम की हरी-भरी वादियों में 13 वर्ग किलोमीटर में फैली है। ऐसे में इस गुफा का तापमान हमेशा ही 16 से 17 डिग्री के बीच रहता है।












