महंगाई से थोड़ी राहत: इस महीने आज दूसरी बार कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 15-15 पैसे सस्ते हुए हैं। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.19 और डीजल 88.62 रुपए लीटर बिक रहा है। इस महीने आज दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। इससे पहले 1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी।

Advertisement

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर 113.07 102.31
अनूपपुर 112.45 100.04
परभणी 109.83 97.20
भोपाल 109.63 97.43
जयपुर 108.13 97.76
मुंबई 107.26 96.19
दिल्ली 101.19 88.62

 

20 राज्यों में पेट्रोल और 3 राज्यों में डीजल अभी भी 100 के पार
देश के 20 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड और छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार है। वहीं डीजल की बात करें तो उड़ीसा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर ये अभी भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में बदलाव करती हैं।

अभी और कम हो सकते हैं दाम
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि अगस्त से ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल का प्रोडक्शन बढ़ा दिया था और हर महीने वो प्रोडक्शन बढ़ाएंगे। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से आने वाले दिनों में इसका दाम कम होकर 65 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 से 5 रुपए तक की कमी आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here