सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद ग्लूकोज पर हैं शहनाज गिल? ड्रेस डिजाइनर ने दिया जवाब!

सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक इस दुनिया से चले जाने से उनके फैंस और परिवार के लोग काफी दुखी हैं। इस दुख के अलावा सारे वेलविशर्स को शहनाज गिल की चिंता है। सिद्धार्थ के निधन के बाद जो भी उनके घर गया, सभी शहनाज को देखकर परेशान हुए। वह सदमे में थीं। सिडनाज के चाहने वालों को भी उनकी चिंता सता रही है।

Advertisement

इस बीच उन्हें लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं, जिनसे लोग और भी टेंशन ले रहे हैं। इसी दौरान खबर थी कि सिद्धार्थ के गुजरने के बाद शहनाज ने खाना-पीना छोड़ दिया है और वह ग्लूकोज पर सर्वाइव कर रही हैं। अब इस खबर से जुड़ा एक अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैन ने डिजाइनर से पूछा सना का हाल
शहनाज गिल के एक फैन पेज पर उनके डिजाइनर केन फर्न्स से चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इसमें केन से पूछा गया है, लोग कह रहे हैं वो ग्लूकोज पर है, क्या ये सच है? मुझे पता है, आप उनकी अच्छी तरह देखभाल कर रहे हैं पर फिर भी बोलूंगी सना का ध्यान रखना।

अगर सना की हेल्थ ठीक है तो कम से कम मेसेज को रिऐक्ट कर देना। इस पर केन ने शहनाज गिल के ग्लूकोज पर होने की बात से इनकार किया है। हालांकि इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया है, जब शुरू के दो दिन शहनाज ने खाना नहीं खाया था तब वह ग्लूकोज पर थीं, लेकिन अब नहीं हैं।

शहनाज के भाई को भी फैंस कर रहे मेसेज

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। वे सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स वायरल कर रहे हैं। वहीं सभी शहनाज गिल के बारे में जानने के लिए भी परेशान हैं। शहनाज के भाई शहबाज के इंस्टाग्राम पर भी फैंस मेसेज करके शहनाज की हालत के बारे में पूछ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here