काबुल के पार्क में झूला झूलते और चाय की चुस्की लेते दिखे हथियारबंद तालिबानी

काबुल। तालिबानी नेता काबुल के एक मनोरंजन पार्क में जश्न मनाते हुए नजर आए। इस दौरान सभी हथियार से लेस थे। दरअसल 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। सत्ता में आने के बाद भी तालिबानी लड़ाके लगातार मैदान में डटे हुए हैं। थे। ऐसे में एक छुट्‌टी मिलने के बाद वो काबुल के वाटरसाइड मनोरंजन पार्क पहुंचे और छुट्‌टी मनाकर खुशी जाहिर की।

Advertisement

पहले भी काबुल आना चाहते थे
तालिबानी नेता पार्क में झूला झूलते और चाय की चुस्कियां लेते दिखे। एक रिपोर्ट्स से बात करते हुए तालिबानी नेता ने बताया- वो काबुल के मनोरंजन पार्क में आने से बहुत खुश है। वो और उसके साथी पहले भी काबुल आना चाहते थे, लेकिन अफगानिस्तान पर कब्जा ना हो पाने और अमेरिकी सेना के मौजूदगी के कारण वो कभी वहां नहीं आ पाए। अब इस पार्क में घूमकर काफी अच्छा लग रहा है।

तालिबानी लड़ाके वाटरसाइड मनोरंजन पार्क में घूमते हुए।
तालिबानी लड़ाके वाटरसाइड मनोरंजन पार्क में घूमते हुए।

पहले भी आई थीं जश्न की तस्वीरें
इससे पहले भी तालिबान नेताओं के जश्न मनाते हुए वीडियो सामने आ चुके हैं। यह लोग अफगानिस्तान पर कब्जा होने के बाद एम्यूजमेंट पार्क में पहुंच गए थे और बच्चों के झूले में झूलने लगे थे। कुछ लोग तो बच्चों की इलेक्ट्रिक कार में बैठ उसे चलाने लगे। उनकी मौज-मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

तालिबान सरकार को नहीं मिली मान्यता
20 साल बाद अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। और पूरे देश में कोहराम मचा दिया था। अफगान सेना ने भी तालिबानियों के आगे घुटने टेक दिए थे। अफगान मे अब तालिबान सरकार है। हालांकि, दुनियाभर की सरकारों और संयुक्त राष्ट्र ने अभी तक तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here