Bigg Boss 15 में एंट्री लेंगे शमिता शेट्टी के भाई राजीव, बोले- मैं उसे देख रो पड़ूंगा

रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में आए दिन जबरदस्त झगड़े देखने को मिल जाते हैं। जहां एक तरफ घरवाले आपस में ही किसी न किसी बात पर झगड़ते नजर आ जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के मेकर्स भी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ाते दिखाई दे जाते हैं।

Advertisement

हाल ही में घर में कॉम्पिटीशन बढ़ाने के लिए बीबी हाउस में एक नए कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली हैं। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि शमिता शेट्टी के भाई राजीव अदातिया हैं। उन्होंने बताया है कि वो शो पर एंट्री सिर्फ शमिता की वजह से ले रहे हैं।

आध्यात्मिक कनेक्शन

राजीव अदातिया, शमिता के राखी ब्रदर हैं और दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। राजीव ने हाल ही में इंटरव्यू में बिग बॉस 15 के घर में वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर बात की है। उन्होंने कहा- ‘मैं उन्हें (शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी) को 10-12 साल से जानता हूं।

मैं शिल्पा, शमिता और आंटी से मिला था, हम आध्यात्मिक तौर पर जुड़े थे। मुझे नहीं पता आपने नोटिस किया या नहीं लेकिन शमिता एक आध्यात्मिक इंसान हैं। मेरा उनके साथ कनेक्शन आध्यात्मिक लेवल पर शुरू हुआ था। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं’।

 

काफी समय से कह रही थीं शमिता

राजीव का मानना है कि बिग बॉस में उन्हें देखकर शमिता बहुत एक्साइटेड हो जाएंगी। उन्होंने कहा- ‘उसे समझ नहीं आएगा क्या करूं। वो मुझसे काफी समय से कह रही है कि मैं इस शो पर आईं और मैंने कहा था कि कोविड-19 की वजह से मैं नहीं आऊंगा। लेकिन तुम जाओ और इंजॉय करो। अब वो चौंक जाएगी। मैं रो सकता हूं, मैंने उसे 2 सालों से नहीं देखा है। शायद बात में मैं इसके साथ पूरे घर में कूदता नजर आऊं’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here