धनतेरस से पहले गोल्ड खरीदने का शानदार मौका, होगी 500 रुपये तक की बचत

नई दिल्ली। धनतेरस का त्योहार नजदीक है ऐसे में अगर आप सोने खरीदना चाहते रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार 500 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता सोना कल यानी 24 अक्टूबर से बेचने जा रही है। यह सोना फिजिकल नहीं बल्कि बॉन्ड के रूप में होगा।

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 की अगली किस्त में 25 अक्टूबर से पांच दिनों के लिए निवेश किया जा सकता है। बाॅन्ड 2 नवंबर को जारी किये जायेंगे।सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 2021-22 श्रृंखला के तहत अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 के बीच चार चरणों में बॉन्ड जारी किए जाएंगे। इस श्रृंखला के तहत मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरण में बॉन्ड जारी किए गए हैं। सरकार की तरफ से प्रति ग्राम सोने की कीमत 4,765 रुपये तय की गई है।

यहां से करें खरीदारी

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2021-22 सीरीज-8 की सदस्यता अवधि 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर होगी और बॉन्ड दो नवंबर को जारी किए जाएंगे।  ये बॉन्ड बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएस), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के माध्यम से बेचे जाएंगे।

999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के औसत के बराबर होगा रेट

बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किए जाएंगे।   इसके लिए सोने का भाव सदस्यता अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कार्य दिवसों के लिए भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ लिमिटेड द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के औसत के बराबर होगा। बॉन्ड की अवधि आठ वर्ष के लिए होगी और पांचवें वर्ष के बाद बाहर निकलने का विकल्प भी होगा।

हर 10 ग्राम पर मिलेगी 500 रुपये की छूट अगर…

मंत्रालय ने कहा कि निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी और इस योजना में निवेश करने पर ब्याज के रूप में अतिरिक्त प्रतिफल भी मिलेगा। योजना में न्यूनतम एक ग्राम सोने का निवेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here