धोनी के मैसेंजर की कोहली ने नहीं सुनी, अपनी ही हांकते रहे

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के मैच में दो दिमाग चल रहे थे। एक मेंटर महेंद्र सिंह धोनी और दूसरा कप्तान विराट कोहली का। मैदान पर बार-बार इन दोनों की बातें एक-दूसरे से साझा होती रहीं। बार-बार एक मैसेंजर मैदान में आता रहा। कोहली से धोनी की बात कहता रहा, लेकिन कोहली ने सुनने के बजाए अपनी ही सुनाते रहे। ऐसा पूरा मैच देखकर हमें लगता है। हमें नहीं पता है कि कोहली और धोनी के बीच क्या बात हुई, लेकिन मैच के दौरान जो दिखा हम वही यहां पर रख रहे हैं।

Advertisement

ईशान किशन धोनी और कोहली के मैसेंजर थे। जब भी ओवर पूरा होता, या मैचे में ऐसा कोई लम्हा आता कि स्टैंड से कोई भागकर मैदान में आया तो सिर्फ ईशान किशन आए। कोहली लगातार उनके जरिए अपना मैसेज धोनी के पास पहुंचाते नजर आए। धोनी की ओर से कोहली को ये तक बताते देखा गया कि मैच में अगला कदम क्या उठाना है।

हालांकि, इस दरम्यान कोहली को लगातार अपने फैसले ही करते हुए देखा गया। एक समय था जब लग रहा था भारत-पाकिस्तान मैच में भारत मजबूत स्थिति में है। उस वक्त कोहली और पंत अच्छी बैटिंग कर रहे थे। तब अचानक ईशाान किशन को मैदान पर पानी लेकर आते देखा गया। तब धोनी की ओर से कुछ मैसेज आया हुआ था।

बार-बार ईशान मैदान पर आए।
बार-बार ईशान मैदान पर आए।

उसका जवाब देते हुए कोहली खुद अपना फैसला थोपने लगे। कोहली ने बताया कि अगर राइट हैंडर विकेट गिरता है तो राइट हैंडर हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत आउट होते हैं तो लेफ्ट हैंडर रवींद्र जडेजा को आना चाहिए। हुआ भी यही। जब पंत आउट हुए तब रवींद्र जडेजा आए।

ईशान ने कोहली से कुछ कहा और वो चौका लगाने लगे
ईशान आए और कोहली से कुछ बोले। उधर हार्दिक स्टैंड में खड़े होकर बाहें फड़का रहे थे। फिर कोहली ने चौका लगाया। शायद ऐसे मैसेज आए थे अब 15 ओवर हो चुके हैं। अब तेज खेला जाएग;, क्योंकि अब भी पंड्या बैठे हुए हैं, लेकिन कोहली और जडेजा वो गति नहीं पकड़ पाए। आखिर में छक्का मारने के चक्कर में जडेजा 18वें ओवर में आउट हुए।

ईशान किशन फील्डिंग के लिए आए
जब फील्डिंग की बारी आई तो हार्दिक के कंधे में चोट थी। तब धोनी ने सबसे ज्यादा भरोसा किया ईशान किशन पर। वो फील्ड पर बने रहे। हालांकि, तब भी कोहली ने शुरुआत के चार लगातर ओवर चार अलग-अलग बॉलर्स भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती से फिकवाए। नतीजा ये निकला कि पाकिस्तान का एक भी विकेट नहीं गिरा। धोनी का ये मैसेज भी काम न आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here