क्‍या कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत

नई दिल्ली। देश में बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोग काफी परेशान हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों में कटौती के संकेत दिए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल की कीमतों पर बात करते हुए कहा कि सऊदी अरब, गल्फ देशों और रूस से इस बारे में बात की जा रही है।

Advertisement

jagran

उन्होंने कहा, मैं सऊदी अरब, खाड़ी देशों और रूस में अपने समकक्षों से बात कर रहा हूं। हम विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के इस बयाने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि तेल की कीमतों में कटौती की जा सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। दोनों के दामों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इस वृद्धि के साथ ही मई, 2020 की शुरुआत से अब तक पेट्रोल 36 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं डीजल की कीमतों में 26.58 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here