हमलों में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडरों और न्यूक्लियर साइंटिस्ट का हुआ अंतिम संस्कार

तेहरान। ईरान ने शनिवार को इजरायल के हमले में मृत सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों सहित 60 लोगों का राजकीय अंतिम संस्कार किया। ईरान में स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे यह प्रक्रिया शुरू हुई।

इस दौरान सरकारी कार्यालय और दूसरे व्यवसाय बंद रखे गए थे। ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने कहा कि शहीदों को सम्मानित करने का समारोह आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। इसमें लोग काले कपड़े पहने, ईरानी झंडे लहराते और सैन्य कमांडरों की तस्वीरें पकड़े हुए दिखाया गया।

Advertisement

इजरायल ने की थी इनकी हत्या

इस कार्यक्रम में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए। समारोह से आई तस्वीरों में ईरानी झंडों में लिपटे ताबूत और मृत कमांडरों की वर्दी में पोस्टर दिखाई दे रहे थे।

बता दें कि इजरायल ने ईरान पर कई हमले कर उसके टॉप कमांडरों और कई परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया था।
बाद
में इजरायल के साथ अमेरिका भी संघर्ष में शामिल हो गया था और उसने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी कर उन्हें तबाह करने का दावा किया था।
उधर ट्रंप ने ईरान के सु्प्रीम लीडर अली खामेनेई पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने उन्हें एक अपमानजनक मौत से बताया है। मुझे ठीक-ठीक पता था कि खामेनेई कहां छिपे हैं। लेकिन उन्हें धन्यवाद कहने की जरूरत नहीं है।
उधर ट्रंप ने ईरान के सु्प्रीम लीडर अली खामेनेई पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने उन्हें एक अपमानजनक मौत से बताया है। मुझे ठीक-ठीक पता था कि खामेनेई कहां छिपे हैं। लेकिन उन्हें धन्यवाद कहने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here