स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों को पहली बार अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार

 फ्लोरिडा। शुरुआत में सभी को संदेह था। लेकिन एलन मस्क के स्पेसएक्स ने सभी संदेहों को खत्म कर दिया। स्पेसएक्स के बुधवार को नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास बनाने की उम्मीद है। पिछले नौ वर्षों की लंबी अवधि में अमेरिकी धरती से यह पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान है।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रक्षेपण के मौके पर फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर में दर्शकों के बीच होंगे। कोरोनोवायरस महामारी के कारण महीनों के लॉकडाउन के बावजूद प्रक्षेपण को हरी झंडी दी गई है।

कोरोनावायरस प्रतिबंध के कारण आम जनता को क्रू ड्रैगन के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपण को टेलीविजन पर लाइव प्रसारण में देखने के लिए कहा गया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में पहुंचाने के लिए निजी अंतरिक्ष यान विकसित करने के उद्देश्य से नासा का वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम बराक ओबामा के कार्यकाल में शुरू हुआ था।

ट्रंप ने नासा को 2024 में चांद पर मानव मिशन भेजने का आदेश दिया है, जो एक असंभाव्य समय सारिणी है लेकिन इसने अंतरिक्ष एजेंसी को बहुत प्रोत्साहन दिया है।

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दशकों तक अंतरिक्ष में भेजने के लिये शटल कार्यक्रम का उपयोग किया। उसकी 135 उड़ानों के लिए 200 अरब डॉलर की भारी लागत और दो घातक दुर्घटनाओं ने आखिरकार शटल कार्यक्रम को समाप्त कर दिया। अंतिम शटल अटलांटिस 21 जुलाई 2011 को धरती पर उतरा।

इसके बाद नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को रूसी भाषा सीखनी पड़ी और रूसी सोयुज रॉकेट में नासा ने सीटें खरीदकर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस की यात्रा पर भेजा। यह एक ऐसी साझेदारी थी जो वाशिंगटन और मास्को के राजनीतिक तनाव के बावजूद कायम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here