लॉर्ड्स- आखिरी दिन भारत को 135 रन की जरूरत: 4 विकेट गंवाए; राहुल नाबाद

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को जीत के लिए 193 रन का टारगेट दिया। स्टंप्स तक भारतीय टीम ने 58 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल शून्य, करुण नायर 14 रन, कप्तान शुभमन गिल 6 रन और आकाश दीप एक रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल नाबाद हैं।

Advertisement

रविवार को मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 रन से खेलना शुरू किया और 192 रन पर ऑलआउट हो गई। जो रूट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स ने 33, हैरी ब्रूक ने 23 और जैक क्रॉली ने 22 रन की पारियां खेलीं।

भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके। नीतीश कुमार रेड्‌डी और आकाश दीप को एक-एक विकेट मिला। पहली पारी में भारत और इंग्लैंड की टीमें 387-387 के स्कोर पर ऑलआउट हुईं। किसी को बढ़त नहीं मिली।

लाइव अपडेट्स

24 मिनट पहले

कप्तान गिल 6 रन बनाकर आउट, कार्स को दूसरा विकेट

16वें ओवर में भारतीय टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। यहां कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रायडन कार्स ने LBW किया। कार्स ने दूसरा विकेट झटका है। उन्होंने करुण नायर को भी आउट किया था।

31 मिनट पहले

गिल के चौके से भारत का स्कोर 50 पार

15वें ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान गिल ने ब्रायडन कार्स के ओवर की चौथी बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 50 पार पहुंचा दिया।

40 मिनट पहले

भारत का दूसरा विकेट गिरा, नायर LBW हुए

13वें ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। यहां करुण नायर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रायडन कार्स ने LBW किया।

10:00 PM13 जुलाई 2025

राहुल ने वोक्स के ओवर में लगातार दो चौके लगाए

भारतीय पारी के 5वें ओवर में केएल राहुल ने क्रिस वोक्स की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। उन्होंने चौथी और 5वीं बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया।

09:52 PM13 जुलाई 2025

भारत ने पहला विकेट गंवाया, जायसवाल शून्य पर आउट

जायसवाल ने पहली पारी में 13 रन बनाए थे।
जायसवाल ने पहली पारी में 13 रन बनाए थे।

193 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 5 रन पर पहला विकेट गंवा दिया है। दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर यशस्वी जायसवाल आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके।

09:31 PM13 जुलाई 2025

इनिंग ब्रेक: इंग्लैंड दूसरी पारी में 192 रन पर ऑलआउट

09:24 PM13 जुलाई 2025

सुंदर को चौथा विकेट, बशीर को भी बोल्ड किया

इंग्लैंड की टीम 63वें ओवर में 192 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने ओवर की पहली बॉल पर शोएब बशीर को बोल्ड कर दिया।

09:03 PM13 जुलाई 2025

बुमराह को दूसरा विकेट, वोक्स को बोल्ड मारा

58वें ओवर में इंग्लैंड ने 9वां विकेट गंवाया। जसप्रीत बुमराह ने क्रिस वोक्स को बोल्ड कर दिया। वोक्स 10 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने ब्रायडन कार्स को भी बोल्ड किया।

08:51 PM13 जुलाई 2025

जसप्रीत बुमराह ने ब्रायडन कार्स को बोल्ड किया

इंग्लैंड ने 56वें ओवर में 8वां विकेट गंवाया। यहां जसप्रीत बुमराह ने ब्रायडन कार्स को बोल्ड कर दिया। कार्स एक रन ही बना सके।

08:50 PM13 जुलाई 2025

सुंदर को तीसरा विकेट, स्टोक्स को बोल्ड मारा

इंग्लैंड की टीम ने 55वें ओवर में दूसरी पारी का 7वां विकेट गंवाया। यहां बेन स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। सुंदर ने टी-ब्रेक से पहले जैमी स्मिथ और जो रूट को भी बोल्ड किया।

08:19 PM13 जुलाई 2025

टी-ब्रेक : भारत के नाम रहा सेशन, इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाए

दिन का दूसरा सेशन भारतीय टीम के नाम रहा। 27 ओवर के इस सेशन में इंग्लिश टीम ने 77 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए।

इस सेशन में भारत के वॉशिंगटन सुंदर ने जो रूट (40 रन) को बोल्ड करके अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा। फिर जैमी स्मिथ (8 रन) का विकेट लेकर दबाव बनाए रखा।

टी-ब्रेक पर इंग्लैंड का स्कोर 175/6 रहा। बेन स्टोक्स 27 और क्रिस वोक्स 8 रन पर नाबाद लौटे।

07:57 PM13 जुलाई 2025

सुंदर ने रूट के बाद जैमी स्मिथ को बोल्ड किया

जैमी स्मिथ का विकेट सेलिब्रेट करते सुंदर-गिल।
जैमी स्मिथ का विकेट सेलिब्रेट करते सुंदर-गिल।

इंग्लैंड ने 47वें ओवर में दूसरी पारी का छठा विकेट गंवाया। यहां जैमी स्मिथ 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड कर दिया। सुंदर ने जो रूट (40 रन) को बोल्ड करके फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की थी।

07:43 PM13 जुलाई 2025

सुंदर ने रूट को बोल्ड किया, फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक

43वें ओवर में इंग्लैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां जो रूट 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ सुंदर ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की।

07:18 PM13 जुलाई 2025

रूट-स्टोक्स ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की

जो रूट और बेन स्टोक्स ने 37वें ओवर में 5वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। जो रूट ने रवींद्र जडेजा के ओवर की तीसरी बॉल पर दो रन दौड़े और साझेदारी को 50 पार पहुंचाया। इंग्लिश टीम ने 87 रन पर चौका विकेट गंवा दिया था।

07:03 PM13 जुलाई 2025

सिराज की बॉल स्टोक्स को लेगी, इंग्लिश कप्तान पिच पर लेट गए

06:30 PM13 जुलाई 2025

इंग्लैंड का स्कोर 100 पार, भारत से 100 रन आगे

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ टीम ने भारत पर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली है। रूट और स्टोक्स नाबाद हैं।

06:12 PM13 जुलाई 2025

GIF में आकाश दीप का सेलिब्रेशन देखिए

05:40 PM13 जुलाई 2025

लंच ब्रेक: भारत के नाम रहा सेशन, 4 विकेट झटके

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। 24 ओवर के इस सेशन में इंग्लैंड ने 96 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए। लंच ब्रेक तक इंग्लिश टीम का स्कोर 98/4 रहा। भारतीय टीम से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके। आकाश दीप और नीतीश रेड्‌डी को एक-एक विकेट मिला।

05:20 PM13 जुलाई 2025

आकाशदीप ने ब्रूक को बोल्ड किया

आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया।
आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया।

22वें ओवर की तीसरी बॉल पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा। आकाशदीप की फुल लेंथ बॉल पर हैरी ब्रूक ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन चूक गए और बॉल जाकर मिडिल स्टंप पर लगी।

आकाशदीप के पिछले ओवर में ब्रूक ने लगातार 3 बाउंड्री लगाई थी। आउट करने के बाद आकाशदीप ने सेलिब्रेट भी किया।

हैरी ब्रूक इस तरह बोल्ड हुए।
हैरी ब्रूक इस तरह बोल्ड हुए।
05:11 PM13 जुलाई 2025

ब्रूक ने आकाश दीप के ओवर में लगातार 3 बाउंड्री लगाई

20वां ओवर डाल रहे आकाश दीप ने 15 रन खर्च कर दिए। उनके इस ओवर में हैरी ब्रूक ने लगातार तीन बाउंड्री लगाई। ब्रूक ने ओवर की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाए। फिर छठी बॉल पर छक्का जड़ दिया।

04:55 PM13 जुलाई 2025

भारत को तीसरा विकेट, क्रॉली आउट

जैक क्रॉली का विकेट सेलिब्रेट करते नीतीश कुमार रेड्‌डी।
जैक क्रॉली का विकेट सेलिब्रेट करते नीतीश कुमार रेड्‌डी।

15वें ओवर की चौथी बॉल पर नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। रेड्डी की फुल लेंथ गेंद, जो ऑफ स्टंप के बाहर स्विंग हो रही थी उस पर क्रॉली ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का मोटा किनारा लग गया।

गेंद सीधी गली में खड़े यशस्वी जायसवाल के हाथों में गई, जिन्होंने कैच लपक लिया। आउट होते ही नितीश रेड्डी ने क्रॉली को सेंड-ऑफ भी दिया।

04:33 PM13 जुलाई 2025

भारत को रिव्यू में विकेट, सिराज ने पोप को LBW किया

पोप का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी।
पोप का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी।

इंग्लिश पारी के 12वें ओवर में भारत को दूसरा विकेट मिला। सिराज ने लेंथ पर गिरकर अंदर आती बॉल फेंकी। पोप ने सीधा डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट का अंदरूनी किनारा चूक गई औरनी रोल पर लगी।

सिराज की अपील पर अंपायर ने नॉट आउट दिया। लेकिन सिराज पूरी तरह से यकीन में थे, उन्होंने जोरदार अपील की और कप्तान शुभमन गिल को रिव्यू लेने के लिए मना लिया।

यहां हॉक-आई में दिखा कि गेंद मिडिल स्टंप के टॉप को हिट करती। सिराज सही साबित हुए और भारत को विकेट मिला।

ओली पोप 4 रन बनाकर आउट हुए।
ओली पोप 4 रन बनाकर आउट हुए।
03:59 PM13 जुलाई 2025

सिराज ने डकेट को पवेलियन भेजा

डकेट का विकेट सेलिब्रेट करते मोहम्मद सिराज।
डकेट का विकेट सेलिब्रेट करते मोहम्मद सिराज।

छठे ओवर में इंग्लैंड की टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। यहां बेन डकेट 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया।

सिराज की बैकऑफ लेंथ बॉल पर डकेट पुल करना चाहते थे, लेकिन उछाल कम होने के कारण मिड ऑन पर बुमराह को कैच थमा बैठे।

सिराज ने इस विकेट का एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। वे दौड़ते हुए डकेट के पास आए और उन्हें कुछ कहा। इस दौरान सिराज का कंधा भी डकेट से टकराया। इस पर फील्ड अंपायर ने सिराज को समझाइश दी।

आउट होकर पवेलियन लौटते बेन डकेट।
आउट होकर पवेलियन लौटते बेन डकेट।
03:50 PM13 जुलाई 2025

भारत ने चौथे ओवर में रिव्यू गंवाया, क्रॉली LBW से बचे

इंग्लिश पारी के चौथे ओवर में भारत ने रिव्यू गंवा दिया। मोहम्मद सिराज ने मिडिल स्टंप बॉल फेंकी। बॉल स्विंग होकर अंदर की तरफ सीधी सीम हुई और क्रॉली के पैड पर जा लगी।

सिराज पूरी तरह आश्वस्त थे, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया। भारत ने रिव्यू लिया। लेकिन रिप्ले में पता चला की बॉल लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। ऑन फील्ड अंपायर का फैसला कायम रहा।

03:46 PM13 जुलाई 2025

बुमराह की बॉल क्रॉली के ग्लव्स पर लगी, बैट छूटा

बुमराह ने एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं पाए।
बुमराह ने एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं पाए।

चौथे दिन के दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की बॉल बाउंस लेकर जैक क्रॉली के ग्लव्स पर जा लगी। यहां क्रॉली का बैट हाथ से छूट गया।

बुमराह की गेंद लेंथ से अंदर की ओर आई और अजीब तरीके से उछली। क्रॉली ने फ्रंट फुट से धकेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके ग्लव्स पर जा लगी और वहां से लेग साइड में उछल गई।

यहां बुमराह ने कैच करने की कोशिश की लेकिन पकड़ नहीं पाए।

03:34 PM13 जुलाई 2025

चौथे दिन का खेल शुरू, डकेट ने पारी को आगे बढ़ाया

दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय फील्डर्स।
दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय फील्डर्स।

लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पारी को आगे बढ़ाया।

03:25 PM13 जुलाई 2025

लॉर्ड्स मैदान में आज का तापमान

लॉर्ड्स स्टेडियम में आज का तापमान 21 डिग्री है और अधिकतम 26 डिग्री तक जा सकता है। अगर बादल छाए रहे तो यह 24-25 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का कहना है, पिच में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन पवेलियन एंड की तरफ गेंद के निशान (डिवोट्स) ज्यादा हैं। इससे कुछ गेंदें उछल सकती हैं या दिशा बदल सकती हैं।

रोलर का असर: पहले 40 मिनट तक रोलर का असर रहेगा, यानी शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन अगर गेंदबाज सही जगहों पर गेंद डालते हैं तो उन्हें जरूर फायदा होगा।

03:18 PM13 जुलाई 2025

नासिर हुसैन की पिच रिपोर्ट

चौथे नासिर हुसैन ने पिच रिपोर्ट में कहा, थोड़े बादल जरूर हैं, लेकिन मौसम साफ होने की उम्मीद है। सूरज लगातार पिच पर चमक रहा है जिससे कुछ जगहों पर रफ (दरारें) बन गई हैं।

अगर मैं कप्तान होता, तो सीम बॉलिंग नर्सरी एंड से करवाता। जैसे रेड्डी ने क्रॉली को आउट किया। उस एंड से गेंद थोड़ा ज्यादा उछल रही थी। इसलिए तेज गेंदबाजों को नर्सरी एंड से और स्पिनरों को दूसरे छोर से गेंदबाजी करनी चाहिए।

कुल मिलाकर पिच अब भी काफी फ्लैट है, बस कुछ हिस्सों में उछाल और रफ दिख रहा है।

03:13 PM13 जुलाई 2025

बशीर की चोट पर अपडेट 

इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर को उनकी बाई हाथ की छोटी उंगली में चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत पर इंग्लैंड फिजियो नजर बनाए हुए हैं। उम्मीद है कि वह इस टेस्ट मैच की चौथी पारी में गेंदबाजी कर पाएंगे।

तीसरी पारी में वह बल्लेबाजी करेंगे या नहीं, इसका फैसला बाद में लिया जाएगा। वहीं, मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने पर डिसीजन इस मैच के खत्म होने के बाद लिया जाएगा।

शोएब बशीर को रवींद्र जडेजा के शॉट खेलने पर चोट लगी थी।
शोएब बशीर को रवींद्र जडेजा के शॉट खेलने पर चोट लगी थी।
03:11 PM13 जुलाई 2025

चौथे दिन का मौसम अपडेट

लंदन में फिलहाल बादल हैं, लेकिन थोड़ी देर में मौसम साफ होने की उम्मीद है। मैदान पर ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इंग्लैंड आक्रामक खेल खेलेगा। शुरू में गेंदबाज नई गेंद से ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन पर अटैक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here