हैरी पॉटर के फर्स्ट लुक ने किया फैंस को हैरान, शूटिंग पर भी आ गया बड़ा अपडेट

 नई दिल्ली। जे.के रोलिंग की नॉवेल पर बनी फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ को वर्ल्डवाइड ऑडियंस ने पसंद किया था। इसका पहला पार्ट ‘हैरी पॉटर एंड द फिलोसिफर स्टोन’ साल 2001 में रिलीज हुआ था, जिसमें डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉट्सन ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म सीरीज के 8 पार्ट्स आए, जिसकी वजह से उनके आइकॉनिक किरदार लोगों के दिलों में इस कदर बसे की जब मेकर्स ने इसकी टीवी घोषणा की तो फैंस इस बात से काफी नाराज हो गए।

Advertisement

उन्हें ऐसा लग रहा था कि एचबीओ का ये फैसला गलत साबित न हो जाए। हैरी पॉटर की टीवी सीरीज में डेनियल की जगह डोमिनिक मैकलॉघलिन ने ली, वहीं दूसरी तरफ एमा की जगह अरबेला स्टैंटन ने ली। अब एक लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने शूटिंग की अपडेट देते हुए टीवी सीरीज से हैरी पॉटर बने डोमिनिक का पहला लुक शेयर कर दिया है, जिसे देखकर फैंस बिल्कुल सरप्राइज रह गए हैं।

हैरी पॉटर की शूटिंग हुई शुरू

वैरायटी की एक खबर के मुताबिक, वॉर्नर ब्रदर्स ने सोमवार को अपनी मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘हैरी पॉटर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने एचबीओ मैक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डोमिनिक का हैरी पॉटर के लुक में फर्स्ट फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आंखों पर राउंड चश्मा लगाया हुआ है और अपने किरदार के मुताबिक, स्कूल की यूनिफॉर्म पहनी हुई है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “पहला साल आगे बढ़ाते हुए कदम। एचबीओ की ओरिजिनल सीरीज के प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। डोमोनिक को हैरी पॉटर के लुक में देखकर फैंस भी हक्के-बक्के रह गए हैं।

फैंस को कैसा लगा हैरी पॉटर का ये न्यू लुक?

आपको बता दें कि जब अरबेला स्टैंटन का फैंस ने हरमाइन ग्रेंजर के कैरेक्टर के लिए ऑडिशन देखा था तो वह सरप्राइज रह गए थे। कुछ ऐसा ही नए एक्टर को हैरी पॉटर के रूप में देखकर उनका हाल है। एक यूजर ने लिखा, “ये बिल्कुल परफेक्ट च्वाइस है हैरी पॉटर का किरदार निभाने के लिए”।

Photo Credit- Instagram

 

दूसरे यूजर ने लिखा, “ग्रेट यूनिफॉर्म, रियल चोट, आइकॉनिक ग्लासेस, उम्मीद करते हैं कि आप बुक के इन किरदारों के साथ न्याय कर पाए..ग्रीन आंखें देखकर थोड़ा दुख हो रहा है”। एक और अन्य यूजर ने लिखा, “हैरी के रूप में ये बच्चा बहुत ही अच्छा लग रहा है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here