कभी विराट के फॉर्म पर ज्ञान दिया था, अब खुद पनौती बने बाबर आजम

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली को लेकर एक ट्वीट किया था। 2022 में विराट कोहली फॉर्म से जूझ रहे थे। तब बाबर आजम ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा था- यह भी गुजर जाएंगा। हिम्मत बनाए रखें। विराट कोहली से तो वह फेज पार कर दिया और फिर से रनों की बरसात कर दी। लेकिन अब बाबर खुद उसी स्थिति में फंस गए हैं। तीनों फॉर्मेट में कुछ साल पहले तक बाबर दुनिया के टॉप बल्लेबाज माने जाते हैं।

Advertisement

वह टी20 इंटरनेशनल की टीम से ड्रॉप हो चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया गया था। हालांकि फिर वापसी हुई लेकिन तब से 8 पारियों में 4 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो चुके हैं। वनडे बाबर का सबसे मजबूत फॉर्मेट माना जाता है लेकिन अब इसमें भी स्थिति खराब हो रही है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खुला खाता

बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। वह सिर्फ तीन गेंद ही क्रीज पर टिक पाए और बोल्ड हो गए। वह पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। बाबर इस दौरान 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं। फखर जमां और शाहीन अफरीदी 6-6 बार डक पर आउट होकर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

वनडे में बैटिंग औसत 40 के भी नीचे

2023 विश्व कप से अभी तक बाबर आजम ने 25 वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 39.68 की औसत से 873 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 80.31 का रहा। इस दौरान 800 से ज्यादा रन बनाने वाले 23 बल्लेबाजों में सिर्फ नीदरलैंड के मैक्स ओ’डॉड का स्ट्राइक रेट बाबर से खराब रहा। इस दौरान वह एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 78 रनों की रही।

71 पारियों से इंटरनेशनल शतक नहीं

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ बनाया था। वह मुकाबला 30 अगस्त को खेला गया था। उसके बाद से वह 63 मैचों की 71 पारियों में बैटिंग कर चुके हैं लेकिन अभी तक बल्ले से शतक नहीं निकला। तब से अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 1600 से ज्यादा रन 34 बल्लेबाजों में सिर्फ बाबर के नाम ही शतक नहीं है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here