अक्षर पटेल ने इन दो बल्लेबाजों को आउट कर लिख दी पाकिस्तान की किस्मत

दुबई: भारत और पाकिस्तना के बीच एशिया कप का ग्रुप स्टेज का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला उल्टा साबित हुआ। पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। अंत में आकर शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंद में 33 रन की तेज तर्रार पारी खेली। नहीं तो पाकिस्तान की टीम यहा तक भी नहीं पहुंच पाती।

Advertisement

भारतीय स्पिनर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को काफी परेशान किया। कुलदीप यादव ने तो 3 विकेट लेकर कमाल किया ही। अक्षर पटेल ने भी पाकिस्तानियों को अपनी गेंद पर खूब नचाया।

31 साल के अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 18 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए। पटेल ने पहले पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फखर जमां को आउट किया। फिर उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को भी चलता किया।

सलमान 12 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए। पटेल का रिकॉर्ड टी20 में गजब का रहा है। उन्होंने भारत के लिए बल्ले और गेंद दोनों से परफॉर्म किया है। वह टी20 में भारत के लिए एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अक्षर पटेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से अहम पारी खेली थी। उन्होंने 47 रन बनाए थे।

भारतीय स्पिनर्स के सामने घुटनों पर था पाकिस्तान

भारतीय स्पिनर्स के सामने पाकिस्तानी टीम घुटनों पर आ गई थी। भारत के लिए स्पिनर्स ने मिलाकर कुल 13 ओवर डाले थे, जिसमें सिर्फ 60 रन आए और 6 विकेट गिरे। साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान अली आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here