फायरिंग कांड के बाद सेल्फ डिफेंस सिखाती दिखीं Disha Patani की बहन, हुईं ट्रोल

बीते 12 सितंबर को दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने ली है। इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है लेकिन वीरेंद्र चारण गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी।

Advertisement

क्यों हुआ दिशा के घर पर हमला?

हमलावरों का कहना है कि इन्होंने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया। हमारे धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की गई। वहीं दिशा की बहन खुशबू पाटनी का कहना है कि उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के बयान पर ऐसा कहा था प्रेमानंद महाराज जी का नाम जबरदस्ती जोड़ा गया। उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

सेल्फ डिफेंस सिखाती दिखीं खुशबू

अब खुशबू ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फ डिफेंस वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने व्यूअर्स को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाती नजर आ रही हैं। अपने हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में खुशबू ने दिखाया कि कैसे डेटा केबल जैसी साधारण रोजमर्रा की चीजों का इस्तेमाल खतरे के समय में खुद को बचाने के लिए रचनात्मक तरीके से किया जा सकता है।

खतरनाक परिस्थियों में निपटने की सलाह

यह वीडियो एक सशक्त शिक्षा देने के लिए बनाया गया था, जिसमें बताया गया था कि ख़तरनाक परिस्थितियों में प्रतिक्रिया देने के लिए हमेशा हथियारों और एक बेहतरीन ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती। बल्कि, सूझबूझ और संसाधनशीलता संकट के समय संतुलन बनाने में मदद कर सकती है।

हालांकि, खुशबू के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं हैं। कई लोगों ने उनके धैर्य की तारीफ की, तो कुछ ने वीडियो की टाइमिंग को लेकर उन्हें ट्रोल किया। आलोचकों ने इसे गोलीबारी की घटना से जोड़ते हुए उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here