दोनों जॉली ने मिलकर कर दी सबकी छुट्टी, दूसरे दिन किया धांसू कलेक्शन

नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) स्टारर कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सुभाष कपूर के निर्देशन में दो अभिनेता अपनी मजाकिया वकील की भूमिका में दोबारा से वापसी करते नजर आए।

Advertisement

कौन है कानून की दुनिया का असली जॉली?

लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में दो जॉली को अदालत में एक दूसरे के खिलाफ खड़ा किया गया है, दोनों अपने-अपने तरीके से केस जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इनका मकसद नियमों को तोड़-मरोड़ कर, तकनीकी खामियों का इस्तेमाल करके और इस बात पर भिड़ते हुए दिखाया गया है कि कानूनी दुनिया में “असली जॉली” कौन है।

कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?

मूवी की तीसरी किस्त ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार का ह्यूमर तो है ही साथ में अरशद वारसी की जोड़ी ने इसमें चार-चांद लगा दिए। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा मिला और बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाकेदार शुरुआत की। मूवी ने पहले दिन 12.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 14.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 27.14 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या है जॉली एलएलबी 3 की कहानी?

इस बार की कहानी संघर्षरत किसानों से जुड़े एक मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जमीनें एक बेईमान व्यापारी, जिसका किरदार गजराज राव ने निभाया है, हड़प रहा है। अक्षय कुमार का किरदार उस समय मुश्किल में पड़ जाता है जब वह मामले में गलत पक्ष में आ जाता है, जिसके बाद अरशद वारसी के साथ उसकी कई अराजक और मज़ाकिया बहस होती हैं।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

अरशद और अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, सीमा बिस्वास, राम कपूर, गजराज राव, शिल्पा शुक्ला, बृजेन्द्र काला और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस मूवी का सीधा मुकाबला अनुराग कश्यप की निशांची से है जोकि ठीक इसी दिन रिलीज हुई। हालांकि कलेक्शन के मामले में वो इससे बहुत पीछे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here