राहत मिल ही गई, गिर गए सोने और चांदी के भाव, कितनी हुई अब कीमत?

नई दिल्ली। सोने और चांदी दोनों में आज गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी (Silver Price Today) से ज्यादा सोने (Gold Price Today) में गिरावट देखी जा रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी में गिरावट होना शुरू हो गई। 10 ग्राम सोने में सुबह 9.41बजे 365 रुपये की गिरावट है। वहीं चांदी भी 267 रुपये प्रति किलो गिरा है।

Advertisement

सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है।

Gold Price Today: कितना है भाव?

सुबह 9.42 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 114494 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें 345 प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 114271 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 114560 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

कितना हुआ चांदी का भाव?

सुबह 9.44 बजे 1 किलो चांद की कीमत 134,799 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 263 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 134251 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 134950 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here