कोहली के नाम एबी का संदेश, कहा- उनके जैसे बार-बार नहीं मिलते, किंग का सम्मान करो

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि अब वक्त है उन्हें सेलिब्रेट करने का और उनके करियर के आखिरी पड़ाव पर उन्हें जीवन में संतुलन पाने का मौका देने का। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में खराब प्रदर्शन किया था, लेकिन तीसरे मुकाबले में शानदार फॉर्म में लौटते हुए 81 गेंदों में 74 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को नौ विकेट से जीत दिलाई।

Advertisement

विराट के समर्थन में आए डिविलियर्स
शुरुआती दोनों मुकाबलों में शून्य पर आउट होने के बाद आलोचकों ने सवाल उठाया था कि क्या कोहली 2027 विश्व कप तक टीम में बने रह पाएंगे। लेकिन डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली ने क्रिकेट का चेहरा बदल दिया है और उन्हें हर हाल में समर्थन मिलना चाहिए। डिविलियर्स ने कहा, ‘मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि विराट जैसे खिलाड़ियों को सेलिब्रेट करना चाहिए। उन्हें करियर के आखिरी हिस्से में अपने जीवन में संतुलन पाने का समय दो। उन्होंने खेल को हमेशा के लिए बदल दिया है। हमें बस उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। अगर वे अगले पांच साल खेलते हैं तो शानदार, अगर नहीं, तो भी हम उनके साथ हैं।’

2027 विश्व कप पर भी बोले डिविलियर्स
डिविलियर्स का मानना है कि 2027 का विश्व कप विराट कोहली के करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोहली अभी पांच साल तक खेल सकते हैं, लेकिन विश्व कप का दबाव और लंबी तैयारी के कारण यह उनका आखिरी बड़ा अभियान हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे मुताबिक 2027 विश्व कप उनके करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा। आईपीएल अलग बात है। वहां वह तीन, चार या शायद पांच साल तक खेल सकते हैं। लेकिन विश्व कप एक चार साल का साइकिल है, जो शरीर और मन दोनों पर भारी पड़ता है। और विराट कई बार बता चुके हैं कि उनके लिए परिवार और मानसिक शांति कितनी अहम है।’

युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं कोहली
डिविलियर्स ने आगे कहा कि विराट की मौजूदगी टीम के युवाओं के लिए बहुत बड़ा मनोबल है। उन्होंने कहा, ‘विराट टीम में मानसिक रूप से बहुत बड़ा योगदान देते हैं। उनकी मौजूदगी से जो आत्मविश्वास युवा खिलाड़ियों को मिलता है, वह अमूल्य है। भले ही वह हर मैच में रन न बनाएं, लेकिन उनका प्रभाव और नेतृत्व टीम के लिए अनमोल है।’ विराट कोहली अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here