पेरेंट्स बने Vicky Kaushal और Katrina Kaif, बेबी के जन्म के बाद शेयर की पहली पोस्ट

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सितंबर में एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब आखिरकार उनके घर खशियों ने दस्तक दे दी है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पापा बने गए हैं। एक्टर के घर बेटे का जन्म हुआ है।

Advertisement

विक्की ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। खबर शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा – ब्लेस्ड और साथ में ऊं लिखा। पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी कि बेटे का जन्म 7 अक्टूबर को हुआ है। ज्वाइंट पोस्ट में कपल ने लिखा,”हम खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।”

अनाउंसमेंट के तुरंत बाद इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स और दोस्त नए माता-पिता को शुभकामनाएं भेजने लगे।  अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, “OMGG बधाई हो आप दोनों  बहुत खुश हैं।” नीति मोहन ने भी टिप्पणी की, “ओएमजी!!!! वधाईयां

बता दें कि 23 सितंबर को, दोनों ने घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, और इसे अपने जीवन का सबसे अच्छा अध्याय बताया था। अब इस खबर के बाद से कपल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विक्की कौशल ने जाहिर की थी एक्साइटमेंट

मुंबई में आयोजित युवा कॉन्क्लेव के सेकेंड एडिशन में विक्की कौशल ने पिता बनने की अपनी खुशी जाहिर की थी। जब उनसे पूछा गया कि पिता बनने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा किस बात का इंतजार है, तो विक्की ने हंसते हुए कहा, “सिर्फ एक पिता बनने का।”

vickykaushal09_1752656740_3677873769732512693_391254253

विक्की ने आगे कहा,”मैं वाकई इसके लिए उत्सुक हूं… मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है। एक्साइटमेंट का टाइम बस आ ही गया है, तो दुआ है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए।” कटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here