पाकिस्तानी कप्तान के घर डिनर करके श्रीलंकाई कप्तान-बॉलर बीमार, दोनों घर लौटेंगे

श्रीलंकाई टीम के दो खिलाड़ी रविवार को पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी के घर डिनर के बाद बीमार हो गए। इनमें कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो शामिल हैं। दोनों श्रीलंका लौट रहे हैं। श्रीलंकाई बोर्ड ने बताया कि वे 18 नवंबर से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।

Advertisement

बोर्ड ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को सही इलाज दिया जाएगा, जिससे वह अगले टूर्नामेंट्स तक फिट हो सकें। असलंका की जगह अब दसुन शनाका कप्तान होंगे। फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टी-20 टीम में शामिल किया गया है।

शाहीन के घर डिनर पार्टी में जाते वनिंदू हसरंगा, कामिंडू मेंडिस और पथुम निसांका।
शाहीन के घर डिनर पार्टी में जाते वनिंदू हसरंगा, कामिंडू मेंडिस और पथुम निसांका।

विवादों में रहा है श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा लगातार विवादों में रहा है। 12 नवंबर को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी और आसिफ मुनीर के सुरक्षा की जिम्मेदारी ली और श्रीलंकाई बोर्ड को दौरा जारी रखने के लिए मनाया।

हमले के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने श्रीलंका के हाई कमीशनर रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) फ्रेड श्रीविरत्ने, टीम मैनेजर और खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।
हमले के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने श्रीलंका के हाई कमीशनर रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) फ्रेड श्रीविरत्ने, टीम मैनेजर और खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।

13 नवंबर को पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा था कि हमले के बाद जब श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया, तो फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने श्रीलंका के शीर्ष अधिकारियों से बात की। उनके सुरक्षा आश्वासन के बाद ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड देर रात सीरीज खेलने के लिए राजी हुआ।

8 खिलाड़ियों ने इनकार किया था, वापसी की तैयारी भी थी 12 नवंबर को इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले के बाद श्रीलंकाई टीम के 8 खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा हुआ कि श्रीलंका टीम दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गई है। हालांकि रातभर बातचीत के बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने कहा कि जो खिलाड़ी वापस जाना चाहते हैं, वे लौट सकते हैं और उनकी जगह नए खिलाड़ियों को भेज दिया जाएगा।

इस्लामाबाद के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पार्किंग में खड़ी गाड़ी में विस्फोट हुआ था।
इस्लामाबाद के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पार्किंग में खड़ी गाड़ी में विस्फोट हुआ था।

PCB ने ट्राई-सीरीज का शेड्यूल बदला था पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 13 नवंबर गुरुवार को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 ट्राई-सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया था। पहले यह सीरीज आज (17 नवंबर) से शुरू होनी थी। जोकि नए कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर से शुरू होगी। इसका दूसरा मैच भी एक दिन बाद 20 नवंबर को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here