Ashok Kumar का दामाद था लीड हीरो से ज्यादा बड़ा स्टार, 150 फिल्मों में आया था नजर

 हिंदी सिनेमा के दादा मुनि के तौर पर अशोक कुमार को याद किया जाता है। आजादी से पहले हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार के तौर पर उनको आज भी पहचाना जाता है। अशोक की फैमिली ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी योगदान दिया है। इस मामले में अशोक कुमार का दामाद भी पीछे नहीं रहा, जो अपने दौर में लीड एक्टर पर भारी पड़ता था।

Advertisement

अशोक कुमार की बेटी के पति ने अपने फिल्मी करियर में 150 से अधिक मूवीज में काम कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था, जिसके उन्हें सिनेमा का दिग्गज भी माना गया। आइए जानते हैं कि अशोक कुमार का स्टार दामाद आखिर कौन था।

कौन था अशोक कुमार का स्टार दामाद

एक वक्त हुआ करता था जब फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले हीरो के साथ-साथ साइड रोल प्ले करने वाले सपोर्टिंग कलाकारों के बारे में भी खूब जिक्र किया जाता था। उदाहरण के तौर पर आप प्राण और महमूद जैसे लीजेंड्स के नाम ले सकते हैं। उन्हीं की तरह अशोक कुमार के दामाद ने भी साइड हीरो के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और अच्छे-अच्छे एक्टर्स को अपने दमदार अभिनय से फीका साबित किया।

devenverma (1)

दरअसल जिस अभिनेता के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उनका नाम देवेन वर्मा था, जो अपने समय में हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय हास्य कलाकारों में शुमार थे। देवेन ने वेटरन एक्टर अशोक कुमार की बेटी रूपा गांगुली संग शादी रचाई थी, इस तरह से दामाद होने के बावजूद देवेन ने फिल्मी दुनिया में अपने ससुर का नाम खूब रोशन किया था।

devanverma (1)

करीब चार दशक तक एक सफल अभिनेता के तौर पर देवेन वर्मा ने हिंदी सिनेमा में लंबी पारी खेली और एक से बढ़कर एक मूवीज में काम किया, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

देवेन वर्मा की लोकप्रिय फिल्में

साल 1961 में आई फिल्म धर्मपुत्र से देवेन वर्मा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल दर साल वह लगातार एक्टिंग के फील्ड में एक्टिव रहे और कई शानदार मूवीज का हिस्सा बने। उनकी लोकप्रिय फिल्मों की तरफ गौर किया जाए तो उनमें- भूत बंग्ला, चश्मे बद्दूर, गोलमाल, अंगूर, यकीन, चोरी मेरा काम और दीवार जैसी कई सफल मूवीज के नाम शामिल हैं। बता दें कि देवेन न सिर्फ एक उम्दा एक्टर थे, बल्कि एक बेहतरीन फिल्ममेकर भी रहे थे। 77 साल की उम्र में साल 2014 में उनका निधन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here