नई दिल्ली। बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला, जिसमें निफ्टी 24000 से नीचे आ गया। सेंसेक्स 78,918.90 के मुकाबले 77,056.75 पर खुलने के बाद करीब साढ़े 9 बजे 2426.30 अंक या 3.07 फीसदी गिरकर 76,492.60 पर है। वहीं निफ्टी 24450.45 के मुकाबले 23,868.05 पर खुलने के बाद 732.80 अंक या 3 फीसदी टूटकर 23,717.65 पर है।
निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, L&T, अडानी पोर्ट्स बड़े लूजर्स में से हैं, जबकि ONGC और कोल इंडिया फिलहाल गेनर्स हैं।
शेयर बाजार में गिरावट का संकेत गिफ्ट निफ्टी से भी मिल रहा था, जो कि सुबह साढ़े 7 बजे 765.50 अंक या 3.11 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 23810.50 पर था। निवेशकों की नजर वेस्ट एशिया में हो रहे डेवलपमेंट और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर उनके असर पर है। साथ ही क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बड़े ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट पर भी फोकस रहेगा।










