4 साल के हुए जितेंद्र के पोते लक्ष्य, तुषार कपूर ने बेटे के लिए लिखा खास नोट

अभिनेता तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य सोमवार को 4 साल के हो गए हैं। उन्होंने घर पर लक्ष्य के जन्मदिन का जश्न मनाया। पिता तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में तुषार, जितेंद्र, लक्ष्य, शोभा कपूर और एकता कपूर के बेटे रवि भी नजर आ रहे हैं।
रवि अपने नाना जितेंद्र के गोद में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में तुषार और लक्ष्य को कैमरे के लिए एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक अन्य तस्वीर में लक्ष्य को अपने जन्मदिन के केक के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। तुषार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लक्ष्य के लिए खास मैसेज लिखा है।
एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर भतीजे लक्ष्य का एक वीडियो साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तुषार कपूर 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। अभिनेता तुषार कपूर दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र और शोभा कपूर के बेटे हैं। तुषार की बहन निर्माता एकता कपूर भी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।
उनके बेटे रवि का जन्म सरोगेसी के जरिए 27 जनवरी, 2019 को हुआ था। एकता और तुषार सिंगल पैरेंट बनकर खुश हैं और दोनों ही अपने बच्चे के काफी करीब हैं। तुषार कपूर राघव लॉरेंस की हॉरर-कॉमेडी ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के प्रोड्यूसरों में से एक तुषार कपूर भी हैं। तुषार कपूर को आखिरी बार 2017 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में देखा गया था।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here