योगी आदित्यनाथ, आनंदीबेन ने शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारत-चीन सीमा के गलवान एलएसी पर शहीद हुए जांबाज भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।राज्यपाल ने बुधवार को अपने शोक सन्देश में कहा कि भारतीय सैनिकों ने सीमा की रक्षा के लिए जिस अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य का परिचय देते हुए बलिदान दिया है, उसे सदैव याद रखा जायेगा। उन्होंने सैनिकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
शोक की घड़ी में सरकार शहीद परिवार के साथ, हर सम्भव देंगे मदद-योगी आदित्यनाथ 
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शहीद हुए भारतीय सैनिकों की वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जनपद मेरठ निवासी सेना के हवलदार विपुल राॅय की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है। शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here