लखनऊ में 1.50 करोड़ की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक व्यापारी से हुई 1.50 करोड़ रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत इस वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आशियाना पुलिस भी मौजूद रही।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 1 करोड़ 23 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक, लूट के पैसों से खरीदी गई XUV कार और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो लखनऊ और तीन गुजरात से दबोचे गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क गुजरात तक फैला हुआ था। यह घटना 24 अक्टूबर 2026 को हुई थी।

पकड़े गए आरोपियों में दो लखनऊ और तीन गुजरात से दबोचे गए हैं। इन आरोपियों का गुजरात तक नेटवर्क फैला था।
पकड़े गए आरोपियों में दो लखनऊ और तीन गुजरात से दबोचे गए हैं। इन आरोपियों का गुजरात तक नेटवर्क फैला था।

औरंगाबाद अंडरपास के पास दिन दिनदहाड़े लूट की

गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले व्यापारी अमृत कुमार अपनी कारोबारी जरूरत के लिए भारी मात्रा में नकदी लेकर लखनऊ आए थे। 24 अक्टूबर को आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और 1 करोड़ 50 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर 25 अक्टूबर को आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

अलग-अलग जगहों के अपराधी शामिल थे

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (सेंट्रल) अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर आशियाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगाई गईं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सर्विलांस व साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंची।

जांच में सामने आया कि इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया था, जिसमें अलग-अलग जगहों के अपराधी शामिल थे। पुलिस ने छापेमारी कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें लखनऊ से सुमित यादव उर्फ कल्लू निवासी फिरोजाबाद और सत्यम निवासी मैनपुरी, गुजरात से जय कुमार पटेल, यश कुमार और प्रज्ञेश कुमार को पकड़ा गया है।

भारी मात्रा में नकदी और गाड़ियां बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सामान बरामद किया है। इसमें 1 करोड़ 23 लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, लूट की रकम से खरीदी गई पल्सर बाइक और एक XUV कार, एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जिसमें कई मोबाइल फोन और एक आईफोन शामिल है।

शातिर अपराधियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी सुमित यादव उर्फ कल्लू के खिलाफ विभिन्न जिलों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी सत्यम के खिलाफ भी लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 3 मुकदमे दर्ज मिले हैं। पुलिस अन्य फरार और संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here