शहीद हुए सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को मिले सरकारी नौकरी: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चीन के साथ संघर्ष में शहीद हुए सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया कि देश की आन, बान व शान के लिए चीनी सेना के साथ संघर्ष में अपने प्राण की आहुति देने वाले 20 वीर सैनिकों के घरों में मातम के दृश्य काफी हृदयविदारक। उन्होंने कहा कि जवानों ने अपना कर्तव्य ऐसा निभाया है, जिस पर परिवार व देश को गर्व है। उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है।
मायावती ने कहा कि पीएम का यह कहना कि ‘वे मारते-मारते मरे हैं’, उनकी वीरता व शहादत को पूरे देश की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि है। लेकिन, यह काफी नहीं है। अब केन्द्र व राज्य सरकारों का खास दायित्व बनता है कि वे उनके परिवारों को तीन माह के भीतर ही सभी मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी जरूर दे।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here